Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को बनाया उम्मीदवार

दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को बनाया उम्मीदवार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (Congress  Central Election Committee) ने शुक्रवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र (51 – Kalkaji constituency) से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा (Alka Lamba) की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

पढ़ें :- पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को लंदन हाईकोर्ट से बड़ा झटका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP Convenor in New Delhi Assembly Constituency Arvind Kejriwal) के सामने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे पूर्व सांसद संदीप दीक्षित (Former MP Sandeep Dixit) को उतारने के बाद कांग्रेस ने अब मुख्यमंत्री आतिशी को भी उनके गढ़ में ही घेरने के लिए पार्टी अपनी दिग्गज और तेज तर्रार नेत्री अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है। अलका इस वक्त अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो पूर्व में चांदनी चौक से विधायक भी रह चुकी हैं।

पढ़ें :- UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष,अलका लांबा ने कहा कि मुझे कालकाजी से चुनाव लड़ने को कहा गया है। स्वयं राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। मेरे लिए पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। नववर्ष पर कालका जी मंदिर में माता रानी के दर्शन कर मैंने अपनी इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना भी शुरू कर दिया है।

Advertisement