Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस: टास्क फोर्स समूह का किया गठन, बागी नेताओं को भी दी ये जिम्मेदारी

लोकसभा 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस: टास्क फोर्स समूह का किया गठन, बागी नेताओं को भी दी ये जिम्मेदारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) खुद को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पिछले दिनों पार्टी को मजबूती के लिए चिंतन शिविर का अयोजन किया गया था। इस चिंतन शिविर में कांग्रेस (Congress) ने कई रणनीति बनाई थी, जिस पर पार्टी ने काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स-2024 का गठन किया है। पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी को शामिल किया गया है और प्रियंका गांधी को टास्क फोर्स-2024 (Task Force-2024) का सदस्य बनाया गया है।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप पर टेररिस्ट अटैक का खतरा; आतंकी संगठन आईएस-खोरासान ने दी धमकी

इसके साथ ही कई बागी नेताओं को भी इसमें जगह दी गई है। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने इन दो समूहों के अलावा भारत जोड़ो यात्रा के लिए केंद्रीय संगठन की भी स्थापना की है। इसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद को जगह मिली है।

इन नेताओं को पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में मिली जगह
कांग्रेस द्वारा बनाए गए पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजादी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

टास्क फोर्स में इन नेताओं को किया गया शामिल
टास्क फोर्स में पी चिदंबरम, मुकुल वास्निक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कोनगोलु को शामिल किया गया है।

पढ़ें :- Likes और Views के लिए फूंक दिये उत्तराखंड के जंगल; बिहार के तीन युवक गिरफ्तार
Advertisement