Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जंगलराज के खिलाफ यूपी की सड़कों पर उतरेगी : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जंगलराज के खिलाफ यूपी की सड़कों पर उतरेगी : प्रियंका गांधी

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अहम नेताओं की सोमवार को बैठक हुई है। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि महंगाई, बेरोजगारी और जंगलराज के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी।

पढ़ें :- BSNL 4G Roll Out: केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बीएसएनएल यूजर्स को दी खुशखबरी! इस महीने रोल आउट होगी 4G सर्विस

प्रियंका गांधी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। इसके अलावा प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। उत्तर प्रदेश सलाहकार परिषद और रणनीतिक ग्रुप के साथ बुलाई इस डिजिटल बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों में खुलेआम हिंसा हुई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिंसा के दौरान बम, पत्थर, और गोलियां चलाईं।

‘यूपी सरकार रही विफल’

इस बैठक में कांग्रेस महासचिव ने महंगाई, कोरोना, पंचायत चुनावों, संगठन प्रशिक्षण शिविरों पर चर्चा की। प्रियंका ने कहा कि छुट्टा जानवरों से किसान बेहाल हैं। किसानों की लागत दुगुनी हो गई, लेकिन आय घट गई है। यूपी कांग्रेस सलाहकार परिषद एवं रणनीतिक ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल है। बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव है।

वहीं इस बैठक से एक दिन पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी बैठक की थी। बघेल के उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति और बूथ प्रबंधन के साथ कांग्रेस संगठन को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है। कांग्रेस की सोमवार को इस डिजिटल बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

पढ़ें :- आज देश की सबसे भ्रष्ट और बेईमान पार्टी कांग्रेस, तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर रहे: पीएम मोदी
Advertisement