1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा मंजूर, बोले- मैंने 5 साल तक सेवा की

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा मंजूर, बोले- मैंने 5 साल तक सेवा की

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) का अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार हो गया है। इसके लिए पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमे कमेटी ने सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनका आभार जताया है।

By santosh singh 
Updated Date

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) का अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार हो गया है। इसके लिए पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमे कमेटी ने सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनका आभार जताया है। इसके साथ ही बादल ने कहा कि मैंने पांच साल तक पार्टी की सेवा की। अब पार्टी नया अध्यक्ष चुने।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

बता दें कि यह फैसला पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है, जहां शिरोमणि अकाली दल (SAD) को नए नेतृत्व की आवश्यकता महसूस हो रही है। सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) का इस्तीफा इस बात का संकेत है कि पार्टी में आंतरिक असंतोष या रणनीतिक बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में पार्टी के भीतर नये नेतृत्व का चयन और पार्टी की दिशा तय करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है, खासकर तब जब पार्टी राजनीतिक संकट से गुजर रही हो। यह कदम पार्टी के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

दलजीत सिंह चीमा ने किया था पोस्ट

इससे पहले अकली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि शिरोमणि अकाली दल श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले को पलटने के बारे में कभी नहीं सोच सकता। पार्टी को आ रही कानूनी बाधाओं और पार्टी के अस्तित्व को खतरे को लेकर हमने सिंह साहिबान के साथ अपना पक्ष लिया है, जिस पर फैसला अभी भी विचाराधीन है। सिंह साहिबान की ओर से अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ लेकिन कुछ लोग गलत तरीके से बयान करके अपना राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...