Benefits of asafoetida: अधिकतर घरों में हींग का इस्तेमाल दाल आदि में तड़का डालने के लिए किया जाता है। हींग का सेवन शरीर के अलावा पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। खासकर पाचन से संबंधित समस्याएं। अगर किसी को अपच, गैस और कब्ज की दिक्कत हो तो इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है। खाली पेट हींग का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। हींग में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है। जो दर्द में आराम पहुंचाने में मदद करते है।
पढ़ें :- IND vs ENG 4th T20I Live : आज सीरीज और इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, चौथे टी20आई मैच का समय बदला?
हींग में मौजूद औषधीय गुण अपच की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। खाली पेट एक चुटकी हींग खाने से पेट से जुड़ी परेशानियों में आराम मिलेगा। अपच या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर हींग का सेवन करते हैं।
हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करते हैं। कई बार पेट में दर्द गैस या ब्लोटिंग की वजह से होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए डेली चुटकी भर हींग का सेवन खाली पेट खाने से आराम मिलता है।
हींग शरीर में ब्लड क्लॉट को रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रोजाना सुबह के समय हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदा मिलता है। हालांकि इसका सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर से एक बार कंसल्ट ज़रूर करें।
अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं तो हींग का खाली पेट सेवन बहुत फायदेमंद होगा। हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द की समस्या को छू मंतर करती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लेकर हींग का सेवन कर सकते हैं।