Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Copper Price Today : ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ रहा तनाव, कॉपर के दाम उतार चढ़ाव जारी

Copper Price Today : ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ रहा तनाव, कॉपर के दाम उतार चढ़ाव जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Copper Price Today : अंतरराष्ट्रीय राजनीति में ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ रहे तनाव के बीच वैश्विक बाजार में आज सोना चांदी के जैसे ही कॉपर की कीमतों में हलचल बराबर बनी हुई है। कॉपर की कीमतों में भी गिरावट रिकॉर्ड हो रही है। कल कीमतों ने नया हाई रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन आज गिरावट से निवेशक परेशान हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि  बढ़ते भू राजनीतिक तनाव के कारण ताबें के भाव में बराबर उतार चढ़ाव बनी हुई है।

पढ़ें :- 'इंडिगो बोर्ड भी राहत की सांस लेकर हंस रहा होगा...' सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 22 करोड़ के जुर्माना लगने पर कसा तंज़

ताम्बे का भाव कितना हो गया
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया ( MCX ) पर कॉपर 1290 रुपये प्रति किलो पर आ गया। 15 जनवरी को बाजार में तांबे का भाव 1,325 रुपये प्रति किलो था। यानि कीमतों में गिरावट आने के बाद मामूली सुधार हुआ। हालांकि मार्केट के जानकार तांबे की कीमतों में तेजी आने को लेकर पहले ही अनुमान जता चुके हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तांबे की कीमत 5.8485 प्रति औंस हो गई।

तांबे के रेट में साल 2025 में काफी तेजी देखने को मिली। सोने चांदी की तुलना में तांबे की कीमतों में भी तेजी बढ़ रही है।

टैरिफ
बाजार में ऐसी अफवाहें भी फैल रही है कि आने वाले समय में अमेरिका के द्वारा तांबे के आयात पर 15% से लेकर 30% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है। इन अफवाहों के कारण कंपनियों ने ज्यादा तांबा बंटोरना शुरू कर दिया है। डिमांड में आ रहे हैं इस उछाल के कारण कीमतों पर भी असर देखने को मिल रहा है। क्योंकि सप्लाई सिमित और डिमांड हाई बनी हुई है।

पढ़ें :- स्टार्टअप इंडिया का एक दशक: पीएम मोदी बोले-ये एक सरकारी योजना के सफल होने की कहानी नहीं बल्कि हजारों-लाखों सपनों की है जर्नी
Advertisement