Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Coriander Water : धनिया का पानी सेहत को देता है सुरक्षा, सुबह के समय पीने से होंगे ये फायदे

Coriander Water : धनिया का पानी सेहत को देता है सुरक्षा, सुबह के समय पीने से होंगे ये फायदे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Coriander Water : धनिया की खुशबू व्यंजन के स्वाद को आसमान पर पहुंचा देती है।हरी धनिया के हरे पत्ते का सौन्दर्य जितना निकला हुआ होता है उतनी ही उसकी खुशबू स्वाद में चटकारे लगा देती है। हर भारतीय घरों में धनिया मसाले के रूप प्रयोग किया जाता है। स्वाद और पौष्टिक गुणों से भरपूर धनिया के औषधीय गुण भी है। प्राचीन काल से ही घरेलू उपचार के रूप में इस स्वादिष्ट मसाले का प्रयोग किया जाता है। धनिया के पोषक तत्व बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं। रात को 1 कप पीने के पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज भिगो कर रख दें। सुबह के समय इस पानी छान लें। इसके बाद आप ये पानी पी सकते हैं। धनिया के पानी में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होती है।

पढ़ें :- Low BP की समस्या बन सकती है हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

सुबह धनिये का पानी पीने से आपके बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है। आप धनिया को तेल या हेयर मास्क के रूप में भी लगा सकते हैं।

धनिया में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं। रिसर्च के अनुसार अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत है तो आप धनिया के बीज के पानी का सेवन कर सकते हैं।

Advertisement