Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Corona virus: प्रियंका गांधी ने खुद किया आइसोलेट, स्टाफ और परिवार के एक-एक सदस्य कोरोना संक्रमित

Corona virus: प्रियंका गांधी ने खुद किया आइसोलेट, स्टाफ और परिवार के एक-एक सदस्य कोरोना संक्रमित

By शिव मौर्या 
Updated Date

Corona virus: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके परिवार के एक सदस्यत और स्टाफ का एक सदस्य कोविड-19 की चपेट में आ गया है। इसको देखते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

पढ़ें :- Gujarat-Rajasthan Drug Nexus : एटीएस-एनसीबी ने किया ड्रग्स नेक्सस का भंडाफोड़, 230 करोड़ की मेफेड्रोन ड्रग्स के साथ 13 अरेस्ट
पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद वो डॉक्टरों की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर ली हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने ट्वीट कर लिखा है कि, मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक स्टाफ कल कोरोना संक्रमित पाए गए थे, मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, डॉक्टर की सलाह पर मैं आइसोलेट हूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी।

बता दें कि, देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण के केस में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। आज बीते 24 घंटे में करीब 34 हजार कोरोना संक्रमण के मामले देशभर में आए थे।

 

Advertisement