Asia Cup Rising Stars 2025: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट में रविवार को इंडिया ए और पाकिस्तान ए टीम के बीच ग्रुप बी का मैच खेला गया है। इस मैच में पाकिस्तान ए ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन, इंडिया ए के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने और पाकिस्तान ए से हिसाब बराबर करने का मौका है।
पढ़ें :- 'अगर BCCI सच्ची देशभक्त होती तो वह कहती कि हम ऐसे देश के साथ नहीं खेलेंगे...' पाकिस्तान के यू-टर्न पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज
दरअसल, जितेश शर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए टीम को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलना है। इस मैच में जीत के साथ इंडिया ए सेमी-फाइनल का टिकट पक्का कर लेगी। सेमी-फाइनल में उसकी भिड़ंत श्रीलंका ए या अफगानिस्तान ए या बांग्लादेश ए से हो सकती है। अगर टीम सेमी-फाइनल में जीत दर्ज करती और पाकिस्तान ए टीम भी फाइनल में जगह बनाती है तो एक और बार इंडिया-पाकिस्तान का फाइनल देखने को मिल सकता है।
कब और कहां खेला जाएगा फाइनल?
एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का फाइनल मैच रविवार 23 नवंबर 2025 को खेला जाना है। टूर्नामेंट के बाकी मैचों की तरह यह मैच भी दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।