नई दिल्ली। युवा पीढ़ी को आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर ‘फेमस’ होने का नशा लोगों के इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है। चंद लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जान तक खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- दुश्मन आंख लगाए बैठा है, अगर बंट गए तो कटने के लिए रहना तैयार
इस वीडियो में एक लड़का और लड़की बाइक पर रील बनाने (Reel Making) के चक्कर में एक खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं, लेकिन उनका यह शौक उन्हीं पर भारी पड़ गया।
देखें वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में एक लड़का तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है, जिसके पीछे एक लड़की बैठी है। रील बनाने के जोश में लड़के ने अचानक बाइक का अगला पहिया हवा में उठा दिया (जिसे ‘व्हीलिंग’ कहते हैं)। लड़की भी पीछे बैठकर किसी तरह खुद को संभाले हुए थी।
72% Bikers are idiots
पढ़ें :- Video-'शुद्ध पानी जनता का हक और इस लड़ाई को हम लड़ेंगे, आप अपनी जेल रखिए तैयार' जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को दिया खुला चैलेंज
No proof needed
— Kreately.in (@KreatelyMedia) October 31, 2025
लड़का कुछ दूर तक बाइक को एक पहिए पर भगाता रहा, लेकिन जैसे ही उसने बाइक को वापस नीचे लाने की कोशिश की, उसका बैलेंस बिगड़ गया।
पढ़ें :- ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशनल इवेंट में शाहिद कपूर ने फैंस की वजह से अचानक छोड़ा स्टेज, देखें वायरल वीडियो
रील बनाते-बनाते बन गए रेल
बैलेंस बिगड़ते ही लड़का और लड़की, दोनों ही बड़ी बेरहमी से चलती सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पीछे आ रही एक और बाइक भी संभल नहीं पाई और वो भी इस हादसे का शिकार हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खूब शेयर की जा रही है।
कहां का है ये वीडियो?
यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना आखिर कहां की है? कई लोग कमेंट्स में दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पाकिस्तान का है, हालांकि इस बात की कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है।