Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Covid in China: चीन में कोरोना की रफ़्तार तेज, शंघाई में ज्यादातर गतिविधियों पर लगी रोक

Covid in China: चीन में कोरोना की रफ़्तार तेज, शंघाई में ज्यादातर गतिविधियों पर लगी रोक

By अनूप कुमार 
Updated Date

Covid in China :चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले रफ़्तार पकड़ रहे है। देश के सबसे बड़े शहर शंघाई में वायरस के संक्रमण (virus infection) का असर दिखने लगा है। खबरों के अनुसार, शंघाई (Shanghai) में अधिकतर गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।शंघाई के वित्तीय केंद्र पुडोंग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों को सोमवार तड़के से शुक्रवार तक बंद रखा जाएगा। इन शहरों में तेजी से कोविड-19 (COVID-19) संबंधी जांच की जा रही है। लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर में शुक्रवार से पांच दिवसीय लॉकडाउन रहेगा।

पढ़ें :- द्वितीय विश्व युद्ध का हीरो 100 की उम्र में 96 साल की प्रेमिका से करने जा रहा है शादी,पढ़ें इनकी प्रेम कहानी

चीन के शंघाई में शनिवार को 47 नए मामले सामने आए थे।चीन में 87 प्रतिशत आबादी का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है। चीन में कोरोना वायरस की नई लहर के पीछे का कारण ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variants) को माना जा रहा है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के कारण उत्पन्न हालात गंभीर और जटिल हैं।

Advertisement