Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Box Office पर ‘Welcome To The Jungle’ का धमाल, 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपये पार

Box Office पर ‘Welcome To The Jungle’ का धमाल, 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपये पार

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। ​मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया हुआ है। 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों के भीतर दुनियाभर में करीब ₹120 करोड़ से भी अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर के नया इतिहास रच दिया है।

पढ़ें :- यश की ‘टॉक्सिक’ की टिकट 2250 रुपये तक पहुंची, बेंगलुरु में कई शो हाउसफुल के करीब

वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में भी शानदार पकड़

इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड में ₹93.45 करोड़ का शानदार बिजनेस करने के बाद सोमवार टेस्ट को भी आसानी से पास कर लिया। वहीं सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में सामान्य गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार यानी पांचवे दिन करीब ₹9.25 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज कर इस फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए पकड़ को और मजबूत कर दिया है।

प्रमुख बॉक्स ऑफिस आंकड़े एक नजर में

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन (5 days): ₹120.12 करोड़ से ज्यादा
भारत में कुल नेट कलेक्शन (India Net): ₹81.50 करोड़
ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन (5 days): ₹22.95 करोड़

पढ़ें :- Independence Day 2026: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने ऐसे दी देशवासियों को शुभकामनाएं

ओरिजिनल ‘वेलकम’ का तोड़ा रिकॉर्ड

2007 में आई मूल फिल्म ‘वेलकम’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने मात्र 5 दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि शाहिद कपूर की ‘कॉक्टेल 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से कड़े मुकाबले के बावजूद, इस फिल्म की पारिवारिक और पुरानी यादों वाली अपील दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

बजट की पहले ही हो चुकी है रिकवरी

फिल्म की इस जबरदस्त कमाई के बीच फिल्म मेकर्स के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए अपने भारी-भरकम बजट की रिकवरी कर ली थी। इसके हिसाब से फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर हो रही कमाई फिल्म को सीधे मुनाफे की तरफ ले जा रही है।

पढ़ें :- हिमाचल के 'रमन चौहान' बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल, क्षेत्र में खुशी की लहर
Advertisement