Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. क्रिकेट कप्तान का 29 साल की उम्र में दिल का दौड़ा पड़ने से निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

क्रिकेट कप्तान का 29 साल की उम्र में दिल का दौड़ा पड़ने से निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 की भारतीय टीम के लिए अगुवाई करने वाले टीम के पूर्व कप्तान अवि बारोट (Avi barot) का दिल का दौड़ा पड़ने से 29 साल की उम्र में निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट बोर्ड (एससीए) ने उनके निधन की जानकारी दी। वह हरियाणा और गुजरात का भी प्रतिनिधित्व कर चुके थे और इसी साल उन्होंने टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में तूफानी शतक ठोका था। वह 2019-20 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली सौराष्ट्र टीम के मेंबर भी थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर सहित कई क्रिकेटरों (Cricketer) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

पढ़ें :- LSG vs RR : राजस्थान के खिलाफ लखनऊ के खूंखार गेंदबाज की होगी वापसी; जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन
Advertisement