Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK को बड़ा झटका: खलील अहमद चोट के कारण IPL 2026 से बाहर, कौन होगा उनका रिप्लेसमेंट, धोनी की वापसी पर बड़ी Update

CSK को बड़ा झटका: खलील अहमद चोट के कारण IPL 2026 से बाहर, कौन होगा उनका रिप्लेसमेंट, धोनी की वापसी पर बड़ी Update

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL 2026:  चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद दाईं जांघ की गंभीर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। खलील अब तक CSK के खेले गए सभी पांच मैचों में शामिल रहे थे, लेकिन 14 अप्रैल को KKR के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें दाहिने कूल्हे में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद जांच में गंभीर चोट की पुष्टि हुई। टूर्नामेंट की शुरुआत में खलील CSK के लिए भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल थे। हालांकि उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए, लेकिन 8.67 के इकॉनमी रेट के साथ वह टीम के सबसे किफायती गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर रहे। KKR के खिलाफ उनका प्रदर्शन उनके इस सीजन का सबसे प्रभावशाली स्पेल माना जा रहा था और लग रहा था कि वे अब लय में लौट रहे हैं।

पढ़ें :- पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरू हुआ था विकेटों के सूखे सिलसिला, क्या विकेटलेस बुमराह आज खोल पाएंगे खाता?

सूत्रों के मुताबिक खलील को ग्रेड-2 की चोट लगी है, जिसे ठीक होने में कम से कम 10 से 12 हफ्ते लग सकते हैं। बाएं हाथ के इस पेसर ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं और आखिरी बार जुलाई 2024 में टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए थे।

धोनी की वापसी कब?

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में वापसी कर सकते हैं। 44 वर्षीय धोनी प्री-सीजन कैंप के दौरान पिंडली में खिंचाव के कारण बाहर थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट होने के करीब बताए जा रहे हैं।

खलील अहमद का रिप्लेसमेंट कौन?

पढ़ें :- CSK को लगा जोरदार झटका, खलील अहमद पूरे आईपीएल सीजन के लिए बाहर

खलील के बाहर होने के बाद CSK मैनेजमेंट के सामने रिप्लेसमेंट को लेकर कई विकल्प हैं। टीम के पास घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा पूल मौजूद है।

1. मुकेश चौधरी

महाराष्ट्र के 29 वर्षीय मुकेश चौधरी CSK के लिए पहले भी खेल चुके हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लेकर खुद को साबित किया था। हालांकि पिछले कुछ सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन नई गेंद से विकेट निकालने की उनकी क्षमता टीम के काम आ सकती है।

2. रामकृष्ण घोष

पढ़ें :- CSK के खिलाफ मैच से पहले SRH के लिए गुड न्यूज, पैट कमिंस को IPL में खेलने की मिली मंजूरी

घरेलू क्रिकेट में तेजी से उभर रहे रामकृष्ण घोष इस समय सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। 140+ किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी के साथ-साथ वे निचले क्रम में बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता भी रखते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 7 मैचों में 17 विकेट लिए, जिसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 42 रन देकर 7 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

3. जैकरी फॉल्क्स

23 साल के कीवी गेंदबाज जैकरी फॉल्क्स भी एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं। उनके पास 68 टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 77 विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड के लिए भी वे 22 टी20 में 22 विकेट ले चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव CSK के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकता है।

CSK के लिए यह चोट बड़ा झटका जरूर है, लेकिन टीम के पास विकल्पों की कमी नहीं है। जैकरी फॉल्क्स,रामकृष्ण घोष,मुकेश चौधरी के अलावा सीएसके के खेमें में स्पेंसर जॉनसन और मेट हैनरी जैसे मजबूत विदेशी विकल्प भी मौजूद है। देखना होगा कि मैनेजमेंट किस खिलाड़ी पर भरोसा जताता है और कौन खलील अहमद की कमी पूरी कर पाता है।

Advertisement