आईपीएल के सबसे विवादित नियम यानी 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गयी है, जो टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी टीमों को 12वां खिलाड़ी मैदान पर उतारने की अनुमति देता है। इस नियम को लेकर पिछले कुछ समय में कई स्टार खिलाड़ी सवाल खड़े कर चुके हैं। अब बीसीसीआई ने इस नियम समेत अन्य मुद्दों पर कप्तानों से राय मांगी है।
IPL Impact Player Rule : आईपीएल के सबसे विवादित नियम यानी ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गयी है, जो टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी टीमों को 12वां खिलाड़ी मैदान पर उतारने की अनुमति देता है। इस नियम को लेकर पिछले कुछ समय में कई स्टार खिलाड़ी सवाल खड़े कर चुके हैं। अब बीसीसीआई ने इस नियम समेत अन्य मुद्दों पर फ्रेंचाइजी टीमों से राय मांगी है।
रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई/आईपीएल ने एक मेल भेजकर सभी फ्रेंचाइजी से ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के अलावा, कई दूसरे मुद्दों पर भी फ़्रैंचाइज़ी की राय मांगी है, जिनमें PMOA से जुड़े मामले, अंपायरिंग, प्रैक्टिस सेशन और खेलने की शर्तें शामिल हैं। उन्हें इन मुद्दों पर राय देने के लिए सोमवार (31 अगस्त) तक का समय दिया गया है। लेकिन टीमों को हाल ही में भेजे गए एक छोटे से मैसेज में सबसे अहम बात ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के बारे में थी। इस नियम को लेकर लीग में मिली-जुली प्रतिक्रिया रही है; खासकर पिछले सीज़न में कई मैच हाई-स्कोरिंग रहे, जिससे बेबस गेंदबाज़ों को लेकर चिंता जताई गई थी।
हालांकि, बीसीसीआई की ओर से कुछ महीनों पहले खत्म हुए पिछले IPL सीजन को लेकर राय मांगना सामान्य है, लेकिन ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर खास तौर पर प्रतिक्रिया मांगना थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि इसके कम से कम एक और सीजन लागू रहने की उम्मीद जताई जा रही थी। सबसे गौर करने वाली बात यह भी है कि मैसेज में कप्तानों की मीटिंग का ज़िक्र किया गया है।
बता दें कि रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शुभमन गिल जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खुलकर इस विचार का विरोध कर चुके हैं। दूसरी तरफ इस नियम के समर्थक भी हैं। अब बड़ा सवाल है कि अगले सीज़न में इस नियम की समीक्षा की जाएगी या नहीं? माना यह भी जा रहा है कि इसे अगले सीजन से पहले हटाया जा सकता है।