Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. श्रापित खौफनाक मंदिर: यहां रात मे रुकने वाला हर इंसान बन जाता है पत्थर का

श्रापित खौफनाक मंदिर: यहां रात मे रुकने वाला हर इंसान बन जाता है पत्थर का

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: भारत प्राचीन रहस्यों और विरासती इमारतों का गढ़ है साथ ही साथ कुछ राज अपने अंदर समेटे हैं जिन्हे जनने के बाद आपके हैरान रह जाएंगे। दरअसल, दुनिय में कई ऐसी जगह हैं, जिनसे बड़े बड़े रहस्य जुड़े हैं। ऐसी ही एक जगह है राजस्थान, जहां ना जाने कितने ही किले हैं जिनसे बड़े-बड़े और डरावने रहस्य जुड़े हुए हैं।

पढ़ें :- Jyestha month 2024 : ज्येष्ठ माह में हनुमानजी की विशेष पूजा होती है, जानें बड़े मंगल क्या करना चाहिए दान

आपको बता दें, अब आज हम आपको इसी जगह के एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। राजस्थान का किराडू मंदिर अनेकों रहस्यों से भरा हुआ है। कहा जाता है इस मंदिर में अगर शाम ढलने के बाद कोई रुक जाता है तो सुबह वह हमेशा के लिए पत्थर बना नजर आता है।

मंदिर मे रुकने वाला बन जाता है पत्थर 

इस बात को जानने के बाद आपके होश ही उड़ गए होंगे लेकिन यह सच है। राजस्थान के बाड़मेर जिले में यह मंदिर है और इसका नाम किराडू मंदिर है। दुनियाभर के कई लोग इस मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं, लेकिन शाम ढलते ही सभी यहाँ से लौट जाते हैं। इस मंदिर के आस-पास के लोग बताते हैं कि जो भी व्यक्ति सूरज ढलने के बाद इस मंदिर में रुकता है, वह हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है।

लोगों का कहना है ऐसा होने के पीछे की वजह एक साधु का श्राप है। लोग बताते हैं आज तक जो भी व्यक्ति शाम ढलने के बाद इस मंदिर में रुका है वह कभी वापस नहीं लौटा है। वैसे दिखने में यह मंदिर बेहद खूबसूरत है और खंडहरों के बीच स्थित है। शाम के बाद यह मंदिर खौफनाक हो जाता है लेकिन फिर भी इस मंदिर की खूबसूरती ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रखा है। यहां दिन में आपको लोगों का मेला दिखेगा लेकिन शाम होने से पहले यह सुनसान हो जाता है।

पढ़ें :- द्वितीय विश्व युद्ध का हीरो 100 की उम्र में 96 साल की प्रेमिका से करने जा रहा है शादी,पढ़ें इनकी प्रेम कहानी
Advertisement