नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना चक्रवाती तूफान “अकवान” के 19 नंबर की सुबह तक इसके और अधिक तीव्र होकर ‘अति भीषण चक्रवाती तूफान’ (Very Severe Cyclonic Storm) में बदलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना गहरा दबाव तेजी से मजबूत हो रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम तक ये चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके आंध्र प्रदेश और यनम के तट से नेल्लोर और टूनी के बीच टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है । इसके चलते भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा है। प्रशासन की तैयारियों और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनी हुई है।
पढ़ें :- Cyclone Akwan : बंगाल की खाड़ी से उठ रहा अक्वान तूफान, अगले 24 घंटों में मचाएगा तबाही, 105 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
Very slow north northwestwards movement of Cyclone Akvan over central parts of South and adjoining Westcentral BoB at 0830 IST of today. Become Severe Cyclone tonight, moving northwestwards become Very Severe Cyclone on 19 evening, to cross Andhra Pradesh coast around 20th noon. https://t.co/0qB15LwLjg
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 17, 2026
मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात अकवान के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलकर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तुनी के बीच तट से टकराने की आशंका है। विभाग ने बताया कि इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी आशंका है। साथ ही मछुआरों को समुंद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।
पढ़ें :- Cyclone Alert : बस कुछ घटों तीसरा चक्रवाती तूफान दे सकता है दस्तक, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाड, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में कल तक तेज़ वर्षा की संभावना व्यक्त की है। आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज तेज़ हवाओं के साथ तूफान का अनुमान है। अगले चार दिनों तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे दिल्ली में एक्यूआई 246 दर्ज किया गया।