Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Cyclone Shakti Live Tracking : अरब सागर में बन रहा 2025 का पहला तूफान चक्रवात ‘शक्ति’, IMD का अलर्ट जारी

Cyclone Shakti Live Tracking : अरब सागर में बन रहा 2025 का पहला तूफान चक्रवात ‘शक्ति’, IMD का अलर्ट जारी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: अरब सागर (Arabian Sea) में साल 2025 का पहला चक्रवाती तूफान शक्ति (Cyclone Shakti) बनने वाला है। इसकी पुष्टि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कर दी है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, अरब सागर (Arabian Sea) के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक गहरा दबाव (Deep Depression) बन गया है, जो धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदल रहा है।

पढ़ें :- चक्रवात अर्नब ने पलटा मौसम, यूपी की राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही है बारिश, सीएम योगी, बोले- 24 घंटे में दो मुआवजा

कहां है और किधर जाएगा ये तूफान?

3 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे यह सिस्टम गुजरात के द्वारका से लगभग 240 किलोमीटर और पोरबंदर से 270 किलोमीटर दूर था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 घंटों के अंदर यह और ताकतवर होकर एक चक्रवाती तूफान बन जाएगा। इसके बाद अगले 24 घंटों में यह एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ का रूप ले सकता है। शुरुआत में यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और फिर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। जैसे ही यह तूफान बनेगा, इसे ‘शक्ति’ नाम दिया जाएगा।

तूफान का नाम ‘शक्ति’ क्यों रखा गया?

चक्रवाती तूफानों के नाम रखने की एक खास प्रक्रिया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में आने वाले तूफानों का नाम रखने का सिस्टम 2004 में शुरू हुआ था। इस सिस्टम में भारत, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देश शामिल हैं।

पढ़ें :- Arnab Cyclone Alert : मानसून की वापसी, अल नीनो का विकराल रूप, चक्रवात रौद्ररूप धारण करता जा रहा

चक्रवात ‘शक्ति’ लाइव ट्रैकिंग-

‘शक्ति’ नाम श्रीलंका ने सुझाया था। यह एक तमिल शब्द है जिसका मतलब ‘ताकत’ या ‘Power’ होता है। तूफानों के नाम रखते समय कुछ नियमों का पालन किया जाता है, जैसे: नाम किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला नहीं होना चाहिए। नाम छोटा और आसान होना चाहिए। एक बार इस्तेमाल हो चुका नाम दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता।

पढ़ें :- देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा

IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने अरब सागर में तेज हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। अभी अरब सागर में 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

3 अक्टूबर की शाम से हवा की रफ्तार 75-85 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

पढ़ें :- Airline flight guidelines :  मूसलाधार बारिश ने रोकी एयरलाइन की उडान , जारी की गाइडलाइन्स

4 अक्टूबर की शाम से 6 अक्टूबर की सुबह तक यह तूफान और खतरनाक हो जाएगा, और हवा की रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसके झोंके 125 किमी प्रति घंटे तक जा सकते हैं।

समुद्र में हालात बहुत खराब रहेंगे। इसलिए, मौसम विभाग ने मछुआरों को 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच अरब सागर में न जाने की सख्त सलाह दी है।

ओडिशा में बना सिस्टम हुआ कमजोर

एक और अच्छी खबर यह है कि ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव अब कमजोर होकर एक सामान्य दबाव में बदल गया है और अगले 12 घंटों में यह और भी कमजोर हो जाएगा।

Advertisement