Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyrus Mistry death case: अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज, लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

Cyrus Mistry death case: अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज, लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cyrus Mistry death case:  बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री की बीते सितंबर महीने में एक सड़क हादसे में जान चली गई थी। इस घटना के बाद आज पुलिस ने मुंबई की चर्चित महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज किया है। डॉ अनाहिता पर ये केस तब दर्ज किया गया जब पालघर पुलिस ने कार के डेटा चिप का विश्लेषण किया।

पढ़ें :- Actor Vijay Congratulates Rahul Gandhi : थलापति विजय ने लोकसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर राहुल गांधी को दी बधाई

इसके साथ ही मर्सिडीज बेंज की अंतिम रिपोर्ट और पंडोले के पति डेरियस पंडोले के बयान के बाद केस दर्ज किया। डॉ पंडोले पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण मौत का केस दर्ज किया गया है।

पंडोले, डेरियस और मिस्त्री गुजरात से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान पालघर में सूर्य नदी के पुल पर कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मिस्त्री और उनके दोस्त डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।

 

पढ़ें :- दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल,बोलीं- ये कानून नहीं ,तानाशाही और इमरजेंसी है
Advertisement