Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 दिसंबर 2021 का राशिफल : इन राशि वालों को काम के मिलेंगे सुनहरे अवसर और सफलता का है योग, जानें अपनी राशि का हाल

18 दिसंबर 2021 का राशिफल : इन राशि वालों को काम के मिलेंगे सुनहरे अवसर और सफलता का है योग, जानें अपनी राशि का हाल

By संतोष सिंह 
Updated Date

18 december 2021 horoscope : ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधार पर सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल (dainik rashifal) विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना (Calculation of Panchang ) का विश्लेषण किया जाता है।  राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

बता दें कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 18 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए बताते हैं कि किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान?

मेष राशि – आज आपको काम के कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। छात्रों की सफलता के भी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी स्थिति में वृद्धि हो सकती है। गणेश जी की पूजा करें, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

वृष राशि – वृष राशि वालों को नौकरी में लाभकारी समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। भविष्य की छुट्टियों की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन वित्त और व्यापार की दृष्टि से अच्छा है। आज आप नए व्यवसायों में पैसा निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व में किए गए आपके निवेश से लाभ मिलने की भी संभावना है। लाल रंग आज शुभ है।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

कर्क राशि- आपके मन में आज नए विचार आएंगे। काम की बेहतर योजना बनाएंगे। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। निजी नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधिकारियों से संभलकर बात करनी चाहिए। कोई नया प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है।

सिंह राशि – आज आप अपने भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा कर सकते हैं। क्रोध और जोश की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज सिंह राशि के लोग भविष्य के लिए बचत करने में सफल रहेंगे। आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम होगा।

कन्या राशि – वित्त और व्यापार के लिए आज का दिन अनुकूल है। कोई नई योजना शुरू न करें। अपने वर्तमान कार्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस समय चंद्रमा का संक्रमण पुष्य नक्षत्र से हो रहा है। हाथी दांत और सोने के आभूषण न पहनें। आज आपको बुद्धि के कारण सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि- पारिवारिक कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर पर कोई खास दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। आप अपने जीवनसाथी को भी साथ ला सकते हैं। इस राशि के छात्रों की पढ़ाई में आ रही सभी बाधाएं आज दूर होंगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग सावधान रहें। अपने काम पर ध्यान दें और लगन से करें, समय अच्छा रहने वाला है। आप किसी जरूरतमंद को पैसे भी दान कर सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में भी आपको कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

धनु राशि- व्यापार के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कोई नया निवेश करने से बचें। आज कुछ नया करने का विचार न करें। सामान्य दिन जिएं और कलह आदि से दूर रहें। अपने खान-पान पर ध्यान दें।

मकर राशि- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव काम आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज दूर रहें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों का दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार के संकेत हैं। प्रेम प्रस्ताव के मामलों में भी सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी और व्यापार में विवाद बढ़ सकता है। अविवाहित लोगों को रोमांस के मौके मिलेंगे।

मीन राशि- ज्ञान के क्षेत्र में अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं । आप चाहें तो अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आज आप परेशान न हों। आज की यात्रा शुभ रहेगी।

Advertisement