Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Dance Viral Video: शख्स ने किया खटिया डांस, देखें वालों ने दबा ली दांतों तले उंगली

Dance Viral Video: शख्स ने किया खटिया डांस, देखें वालों ने दबा ली दांतों तले उंगली

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब तक आपने कई अजीबोगरीब डांस देखे होंगे, जिसमें नागिन डांस, मुर्गा डांस और गुटखा डांस तक शामिल हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे डांस का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

पढ़ें :- Video-अग्निवीर पिंकू कुमार को गांव वाले बुलाते हैं नकली फौजी,राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि मैं आपकी शादी में आऊंगा…

दरअसल, अब सोशल मीडिया पर खटिया डांस का एक वीडियो सामने आया है। इस डांस ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये धमाकेदार वीडियो।

नागिन डांस, मुर्गा डांस और गुटखा डांस के बाद अब हाल ही में सोशल मीडिया पर खटिया डांस सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आप भी इस डांस को देखकर चकरा जाएंगे। हालांकि लोग इस डांस को खूब पसंद कर हे हैं।

शादी ब्याह के मौके पर डांस का तड़का जरूर लगता है, जिसके एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कई बार बेहद अतरंगी डांस देखने को मिलता है। इस वीडियो में भी लड़कों ने कुछ ऐसा ही डांस किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों का एक ग्रुप एक ही ड्रेस कोड में हैं। सभी ने सफेद रंग के पजामे के ऊपर लाल कुर्ता और ऑरेंज कलर की जैकेट पहनी है।

Advertisement