Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dara singh chauhan jeevan parichay: राज्य सभा फिर लोक सभा इसके बाद सभी विरोधियों को पटखनी दे विधानसभा पहुंचे दारा सिंह

Dara singh chauhan jeevan parichay: राज्य सभा फिर लोक सभा इसके बाद सभी विरोधियों को पटखनी दे विधानसभा पहुंचे दारा सिंह

By प्रिन्स राज 
Updated Date

dara singh Chauhan jeevan parichay

जीवन शैली

पढ़ें :- Amul Team Sponsor : टी20 वर्ल्ड कप में इस देश की जर्सी पर दिखेगा अमूल, जानिए किस टीम ने बनाया अपना स्पॉन्सर

Dara singh chauhan jeevan parichay: आज हम आपको बताएंगे 353 मधुबन विधानसभा के विधायक दारा सिंह चौहान के बारे में। ये विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ जिले में आता है। यहां भाजपा से विधायक हैं दारा सिंह चौहान(Dara singh Chauhan) जो पहली बार इस विधानसभा से जीत दर्ज कर के विधानभवन(Vidhan Sabha) पहुंचे हैं। दारा सिंह का जन्म 25 जुलाई 1963 को राम किसुन चौहान के घर में हुआ। दारा सिंह का जन्म स्थान गेलवारा जो आजमगढ़(Aazam Garh) जिले में स्थित है वहां हुआ। दारा हिन्दू धर्म के पिछड़ी जाति चौहान से आते हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा इंटरमीडिएट तक ही हुई है।

पिता का नाम-       श्री राम किसुन चैहान
जन्‍म तिथि-            25 जुलाई, 1963
जन्‍म स्थान –          गेलवारा (आजमगढ़)
धर्म-                     हिन्दू
जाति –                  पिछड़ी जाति (चौहान)
शिक्षा-                   इण्टरमीडिएट
विवाह तिथि-          1983
पत्‍नी का नाम-       श्रीमती दिशा चौहान
सन्तान-                 दो पुत्र, दो पुत्रियाँ
व्‍यवसाय –              कृषि
मुख्यावास-            ग्राम- गेलवारा, पोस्ट- जमालपुर, जनपद- आजमगढ़

राजनीतिक इतिहास

1996-2006 सदस्य, राज्य सभा
2009-2014 सदस्य, पन्द्रहवीं लोकसभा
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

पढ़ें :- 2जी स्पेक्ट्रम मामले में SC के फैसले में संशोधन की केंद्र की मांग को लगा झटका, याचिका खारिज
Advertisement