1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी, लेकिन 4 जून के बाद ‘कांग्रेस ढूंढो’ यात्रा से इसका समापन होने वाला है: अमित शाह

शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी, लेकिन 4 जून के बाद ‘कांग्रेस ढूंढो’ यात्रा से इसका समापन होने वाला है: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बरेली में जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी, लेकिन 4 जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढो' यात्रा से इसका समापन होने वाला है। दो चरण के चुनाव में कांग्रेस पार्टी दूरबीन लेकर भी नजर नहीं आ रही है, जबकि मोदी जी सेंचुरी मारकर आगे निकल गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बरेली में जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी, लेकिन 4 जून के बाद ‘कांग्रेस ढूंढो’ यात्रा से इसका समापन होने वाला है। दो चरण के चुनाव में कांग्रेस पार्टी दूरबीन लेकर भी नजर नहीं आ रही है, जबकि मोदी जी सेंचुरी मारकर आगे निकल गए हैं।

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर

उन्होंने आगे कहा कि, ये चुनाव, नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। ये चुनाव, देश के अर्थतंत्र को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। ये चुनाव, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। ये चुनाव, नक्सलवाद समाप्त करने का चुनाव है।

इसके साथ ही कहा, 10 वर्ष के अंदर, मोदी जी ने पूरे देश के गरीबों को आगे बढ़ाने का काम किया है। 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 12 करोड़ गरीब माताओं के लिए शौचालय बनाकर, उनके सम्मान की रक्षा की। 4 करोड़ गरीबों को पक्का घर बनाकर दिया। 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया। 14 करोड़ घरों को नल से जल दिया।

अमित शाह ने कहा, 2010 और 2012 में बरेली में भीषण दंगे हुए, लेकिन कांग्रेस और सपा वाले बरेली वालों के साथ नहीं थे। 2017 में आपने भाजपा की सरकार बनाई और भाजपा ने योगी जी को मुख्यमंत्री बनाया। इतने कम समय के अंदर योगी जी ने यूपी को दंगामुक्त कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि, सपा के शासन में पूरे उत्तर प्रदेश में देशी कट्टे बनाने के कारखाने थे। आज कट्टों की जगह, उत्तर प्रदेश में तोप और मिसाइल बनाने का कारखाना लगा, जो पाकिस्तान पर गोले बरसाएगा। यहां पर वाहन चोरी का कुटीर उद्योग चलता था, आज भाजपा के शासन में वाहन बनाने का फैक्ट्रियां लग रही हैं। यहां के बेरोजगार युवा चेन स्नेचिंग कर रहे थे, आज यूपी में medical devices बन रही हैं।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...