Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- पूर्व पीएम नेहरू सरकारी फंड से बनवाना चाहते थे बाबरी म​स्जिद

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- पूर्व पीएम नेहरू सरकारी फंड से बनवाना चाहते थे बाबरी म​स्जिद

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (First Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) बनवाना चाहते थे, लेकिन देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल (Sardar Patel, the first Home Minister) ने उन्हे रोक दिया था। उन्होने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जनता के रुपयों से बाबरी मस्जिद का निर्माण (Construction of the Babri Masjid) करवाना चाहते थे। यह खुलासा रक्षामंत्री ने गुजरात के वडोदरा जिले के साधली गांव में आयोजित एकता मार्च के दौरान की।

पढ़ें :- बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले MLA हुमायूं कबीर सस्पेंड, अब विधायक बनाएंगे नई पार्टी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल एक सच्चे उदार और वास्तविक सेक्युलर नेता थे। वह किसी भी प्रकार के तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते थे। रक्षामंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) का पु​नर्निर्माण को लेकर सरदार पटेल के और पंडित नेहरू की सोच अलग थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में तीस लाख रुपए से हुआ था। यह पैसा देश की जनता ने दान के रूप में दिया था और अयो​ध्या में राम मंदिर का निर्माण में भी जनता का पैसा लगा है। सरकार का एक रुपए भी खर्च नहीं हुआ है।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के निधन के बाद उनका स्मारक बनना था। स्मारक बनाने के लिए जनता ने ही पैसा एकत्र किया था। पंडित नेहरू ने यह पैसा गांवों में कुएं और सड़कों पर खर्च करने को कहा। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने सरदार पटेल को छोड़कर खुद को भारत रत्न दिया था, लेकिन सरदार पटेल को यह स्म्मान नहीं दिया गया।

Advertisement