Chandigarh Mayor election result: चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि-
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
आज मेयर के चुनाव में तो ये लोग रंगे हाथों पकड़े गए, ये वीडियो सामने आ गया। अभी तक देश में ना जाने कितने चुनावों में इन्होंने इस क़िस्म के फ़र्ज़ीवाड़े किए होंगे, ना जाने कितने चुनाव इस तरह बेईमानी से जीते होंगे?
आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट टैम्परिंग का पूरा वीडियो…
आज मेयर के चुनाव में तो ये लोग रंगे हाथों पकड़े गए, ये वीडियो सामने आ गया। अभी तक देश में ना जाने कितने चुनावों में इन्होंने इस क़िस्म के फ़र्ज़ीवाड़े किए होंगे, ना जाने कितने चुनाव इस तरह बेईमानी से जीते होंगे? pic.twitter.com/KXTBG43zeQ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2024
पढ़ें :- सरपंच के घर खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो ने उगले 1.29 करोड़ रुपये, गुप्त ठिकानों में छिपी थी नकदी
वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि-
ये है भाजपाई भ्रष्टाचार का सरेआम सबूत, जिसमें चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बिना बहुमत के भाजपा के उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपाई पीठासीन अधिकारी मतपत्रों को अवैध बनाने के लिए पेन चलाकर उन्हें अवैध बना रहा है।
चुनाव आयोग और न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेकर दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए और क्या सबूत चाहिए?
इसे देखकर भाजपा के समर्थक भी शर्मिंदा हैं। इसे देखकर भी अगर देश का कोई भी समझदार या पढ़ा-लिखा मतदाता भाजपा को वोट देने की सोचेगा तो वो अपने को धोखा देगा। समर्थन करने का मतलब न ख़ुद को ठगना होता है न सब जानते समझते हुए ख़ुद को लुटने देना। किसी नकारात्मक विचारधारा के मोहपाश में अपना विवेक खो देना मानसिक दास बन जाने के समान है। जनता से अपील है कि वो एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब दे, नहीं तो न उनका, न उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में जाने से कोई रोक पायेगा।
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
ये है भाजपाई भ्रष्टाचार का सरेआम सबूत, जिसमें चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बिना बहुमत के भाजपा के उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपाई पीठासीन अधिकारी मतपत्रों को अवैध बनाने के लिए पेन चलाकर उन्हें अवैध बना रहा है।
चुनाव आयोग और न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेकर दंडात्मक कार्रवाई करने के… pic.twitter.com/44z2s0yd7f
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2024
आपको बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल किए। वहीं सिंह को 12 वोट मिले. 8 वोट अवैध घोषित किए गए। अवैध घोषित किए गए वोटों को लेकर आप और कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने धांधली का आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करके दिल्ली सीएम और सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा है। हालंकि पर्दाफास.कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।