नई दिल्ली। नरेला इलाके में मंगलवार तड़के बदमाश और दिल्ली पुलिस टीम (Delhi Police Team) के बीच मुठभेड़ हो गई। बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ (Outer North District Special Staff) की टीम को देखते ही बदमाशों ने गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश पंजाबी कालोनी नरेला निवासी विनय (Vinay, Resident of Punjabi Colony Narela) समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे बदमाश की पहचान शामली यूपी निवासी विजय (Vijay, Resident of Shamli, UP) के रूप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए हरिशचंद्र अस्पताल (Harishchandra Hospital) में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।