Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Flood News: दिल्ली के लोगों की बढ़ रहीं मुश्किलें, आईटीओ-राजघाट की सड़कें हुईं जलमग्न

Delhi Flood News: दिल्ली के लोगों की बढ़ रहीं मुश्किलें, आईटीओ-राजघाट की सड़कें हुईं जलमग्न

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Flood News: यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली के लोगों की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ गईं हैं।​ दिल्ली के ज्यादातर क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिसके कारण लोगों के समाने अब कई तरह की परेशानियां आने लगी हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल कल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में नए CM के नाम पर लगेगी मुहर

कहा जा रहा है कि, आईटीओ के पास ड्रोन रेगुलेटर टूटने के कारण दिल्ली में पानी घुस रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना वहां पहुंचे। इस दौरान आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया।

वहीं, सीएम केजरीवाल ने कहा कि, यमुना में बढ़े जलस्तर से DJB का इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था जिसे ठीक करने का काम रात-भर चला। अभी मैंने भी वहां का दौरा किया। उम्मीद है कि अगले 4-5 घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा। सरकार, NDRF और आर्मी की टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि पानी शहर के अंदर नहीं घुसना चाहिए।

Advertisement