1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा तोहफा, दिल्ली में बुजुर्गों को मिलेगी इतने रुपये पेंशन

Delhi News: चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा तोहफा, दिल्ली में बुजुर्गों को मिलेगी इतने रुपये पेंशन

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली के लाखों बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi News: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव से पहले बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली के लाखों बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। आज दिल्ली सरकार की और से दिल्ली में 80,000 वृद्धा पेंशन खोली जा रही है। दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन हमने फिर से शुरू करा दी है। अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू कराएंगे।

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज

आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा गया कि, अब दिल्ली में 5 लाख 30 हजार से अधिक बुजुर्गों को मिलेगी 2,500 रुपए तक की पेंशन मिलेगी। केजरीवाल ने कहा, कई सालों से बुजुर्गों की पेंशन बंद थी। दिल्ली में जहां मैं जाता था उस दौरान बुजुर्ग मां—बहन पेंशन करने के लिए कहते थे।

साथ ही कहा, आज दिल्ली में जो पेंशन मिल रही है, वो सबसे ज्यादा है। राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से ज्यादा पेंशन दिल्ली में मिलती है। कहा, डबल इंजन की सरकार में पेंशन कम मिलती है लेकिन जहां पर सिंगल इंजन है वहां पर सबसे ज्यादा पेंशन मिल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...