Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना, AQI 478 तक पहुंचा, इन राज्यों में बर्फबारी, राजस्थान में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना, AQI 478 तक पहुंचा, इन राज्यों में बर्फबारी, राजस्थान में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। स्विस संस्था IQAir के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 334 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। भारत के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने दिल्ली का AQI 403 दर्ज किया। दिल्ली यूनिर्सिटी के आसपास AQI 478 और ITO इलाके में 455 दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- अगले कुछ घंटों में तेजी से बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में आंधी और तेजी बारिश का अलर्ट

इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। इसके असर से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह धुंध छाने लगी है। राजस्थान में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है।

देश के 18 शहरों में हवा बहुत खराब, 9 हरियाणा के नौ शहर

देश के 18 शहरों में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है। गुरुग्राम का पंचगांव सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, 50 शहरों में एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी में रहा। पंचकूला में एक्यूआई सबसे कम 79 रहा। दिल्ली-एनसीआर में जमीन से आसमान में करीब 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत बनी हुई है। हरियाणा में 23 शहरों में हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ या ‘खराब’ रहा।

पढ़ें :- मुंबई में 24 घंटे के भीतर 200 mm बारिश : निचले इलाकों में पानी भरा, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
Advertisement