1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में ‘चक्रवात अकवान’ मचाएगा तांडव : दो दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना

यूपी में ‘चक्रवात अकवान’ मचाएगा तांडव : दो दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना

Cyclonic Storm Akvan Update : बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ तेजी से उत्तर आंध्र प्रदेश एवं यानम तथा दक्षिण ओडिशा के तटों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ 20 नवंबर 2026 को उत्तर आंध्र प्रदेश एवं यानम तथा दक्षिण ओडिशा के तटों को भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की संभावना है। इस दौरान तेज निरंतर हवा चल सकती है। इसका असर यूपी समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अकवन’ का खतरा बढ़ा, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात अकवन, 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक मछलीपट्टनम और पुरी के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम निरंतर हवा की गति 90–100 किमी प्रति घंटा तथा झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। वहीं, 18 से 24 नवंबर के बीच आंध्र-प्रदेश और ओडिशा के साथ-साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक और तेलंगाना में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

पूर्व यूपी में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

भीषण चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ असर यूपी में देखने को मिल सकता है। 21-22 नवंबर के दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने वाली है। 21 नवंबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पढ़ें :- चक्रवात अकवान मचाएगा तबाही, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारतीय मौसम विभाग का अलर्ट जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...