Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Delhi MCD Election: सिसोदिया-अमानतुल्लाह के वार्ड में AAP को बड़ा झटका, नहीं मिली जीत

Delhi MCD Election: सिसोदिया-अमानतुल्लाह के वार्ड में AAP को बड़ा झटका, नहीं मिली जीत

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे धीरे- धीरे सामने आते जा रहे है। अभी तक के रिजल्ट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कर रही है। वहीं दिल्ली के 250 सीटों में से AAP 60 सीटों पर आगे है और 75 जीत चुकी है। वहीं, BJP को 55 पर जीत मिल चुकी है और 48 पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच चौंकाने वाला नतीजा मनीष सिसोदिया के लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 203 से आया है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। यहां से आम आदमी पार्टी ने मीनाक्षी शर्मा को टिकट दिया। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अल्का राघव और कांग्रेस से सुनीता धवन प्रत्याशी बनया गया।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 189 में जाकिर नगर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बता दें कि इस सीट पर आप ने सलमा खान को टिकट दिया है। सलमा के खिलाफ भाजपा ने लता देवी और कांग्रेस ने नाजिया दानिश को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी नाजिया दानिश को जीत मिली है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड नंबर 74 चांदनी चौक में रहते हैं। केजरीवाल के इस वार्ड से आम आदमी पार्टी ने पुनर्दीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से रविंदर सिंह और कांग्रेस से राहुल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां AAP को जीत मिली है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी
Advertisement