Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Viral Video : जापानी युवती को मनचलों ने जबरदस्ती लगाया रंग, सिर पर फोड़ा अंडा, लड़की ने जड़ा थप्पड़

Delhi Viral Video : जापानी युवती को मनचलों ने जबरदस्ती लगाया रंग, सिर पर फोड़ा अंडा, लड़की ने जड़ा थप्पड़

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में होली पर्व एक जापानी महिला के लिए भयावह यादें बनकर रह गईं। होली मनाने के लिए एक 22 साल की जापानी लड़की दिल्ली पहुंची थी। तभी उस पर लड़कों का एक ग्रुप टूट पड़ा।

पढ़ें :- One Nation, One Election: सीएम योगी बोले-यह निर्णय विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा

उसे जबरदस्ती रंग लगाए गए। एक शख्स ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया। वीडियो वायरल है। लोग आरोपियों पर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- नवरात्रि के दौरान विंध्याचल धाम स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव, श्रद्धालु यहां देखें लिस्ट

होली के बहाने युवती संग  बदसलूकी

वीडियो में देख सकते हैं कि जापानी युवती को एक लड़का जबरन रंग लगा रहा है। इसके होली है..होली है…कहते हुए वहां कुछ और लड़के पहुंच गए। रंग लगाने के नाम पर युवती के साथ बदसलूकी करने लगे। युवती लड़कों के चंगुल से निकलने की कोशिश करती है, लेकिन लड़के उसे छोड़ने का नाम नहीं लेते हैं। तभी एक लड़के ने युवती के सिर पर अंडा फोड़ दिया।

युवती ने लड़के को जड़ा थप्पड़

जैसे ही वह लड़कों के चंगुल से छूटती है, वह भागती है। तभी एक लड़का उसके गालों को पर रंग लगाने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की उसके एक थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद वहां से चली जाती है।

आरोपियों की हो रही पहचान : दिल्ली पुलिस 

वायरल वीडियो का संज्ञान दिल्ली पुलिस ने लिया है। इस बाबत एक बयान जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि होली के जश्न के दौरान एक जापानी महिला को कथित तौर पर पुरुषों द्वारा परेशान किए जाने का एक वीडियो मिला है। अब तक कोई शिकायत नहीं मिली। महिला के विवरण के लिए दूतावास को ईमेल भेजा गया है। वीडियो के जरिए आरोपी लड़कों की पहचान की जा रही है।

Advertisement