1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. DSSSB Vacancy: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

DSSSB Vacancy: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

अगर आप एक स्थिर और प्रतिष्ठित करियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए टीचर का जॉब एक बेहतरीन विकल्प है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। DSSSB ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

DSSSB Vacancy: अगर आप एक स्थिर और प्रतिष्ठित करियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए टीचर का जॉब एक बेहतरीन विकल्प है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। DSSSB ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यह भर्ती विभिन्न विषयों में कुल 432 पदों पर होगी, जिसमें उम्मीदवारों को एक आकर्षक सैलरी और बेहतर भविष्य का वादा किया गया है। अगर आप योग्य हैं और टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू होगी और 14 फरवरी 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों का विवरण

  • हिंदी: 91 पद
  • गणित: 31 पद
  • भौतिक विज्ञान: 5 पद
  • रसायन विज्ञान: 7 पद
  • जीव विज्ञान: 13 पद
  • अर्थशास्त्र: 82 पद
  • कॉमर्स: 37 पद
  • इतिहास: 61 पद
  • भूगोल: 22 पद
  • राजनीतिक विज्ञान: 78 पद
  • सामाजिक शास्त्र: 5 पद

योग्यता (DSSSB Vacancy: Eligibility)

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बीएड, बीए बीएड, बीएससी बीएड, या एमएड जैसी शिक्षण योग्यताएं भी होनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-8 के अनुसार 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: 100 रुपये महिला, एससी, एसटी, PwBD और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं।

इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाकर 16 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...