1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Large family SUV : बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये एसयूवी , जानें कीमत और सेफ्टी

Large family SUV : बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये एसयूवी , जानें कीमत और सेफ्टी

पूरे परिवार के साथ यात्रा करना हो तो ऐसी गाड़ी की जरुरत बन जाती हो जिसमें सेफ्टी के साथ सबके बैठने लिए स्पेस भी हो।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Large family SUV : पूरे परिवार के साथ यात्रा करना हो तो ऐसी गाड़ी की जरुरत बन जाती हो जिसमें सेफ्टी के साथ सबके बैठने लिए स्पेस भी हो। अगर 7-सीटिंग ऑप्शन में आप अपनी फैमिली के लिए एक ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं
जो स्पेसियस हो और ढ़ेर सारे फीचर्स से लैस हो तो जानिए ऐसी बिग साइज SUV की पूरी डिटेल।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

नई टाटा सफारी एसयूवी की कीमत और खासियत
 नई टाटा सफारी एसयूवी की कीमत 15.49 लाख रुपये से 26.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह SUV स्मार्ट, प्योर और एडवेंचर सहित विभिन्न वेरिएंट में बेची जाती है। इसे 6 या 7 सीटिंग लेआउट के साथ खरीद सकते हैं।

टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन
नई टाटा सफारी एसयूवी में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 170PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑफर किए जाते हैं।

माइलेज
यह SUV करीब 16 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई टाटा सफारी एसयूवी में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम), TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...