Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, प्रसव के लिए छह हजार रुपये मांगने के आरोपी डॉक्टर को हटाया, ओटी अटेंडेंट को किया बर्खास्त

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, प्रसव के लिए छह हजार रुपये मांगने के आरोपी डॉक्टर को हटाया, ओटी अटेंडेंट को किया बर्खास्त

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बीकेटी के राम सागर मिश्र हॉस्पिटल (Ram Sagar Mishra Hospital, BKT) में ऑपरेशन से प्रसव के नाम पर छह हजार रुपये मांगने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा सिंह (Obstetrician-Gynecologist Dr. Pooja Singh) को अस्पताल से हटाकर माल सीएचसी भेज दिया गया, जबकि ओटी अटेंडेंट देवेंद्र कुमार सिंह (OT Attendant Devendra Kumar Singh) को बर्खास्त कर दिया गया है।

पढ़ें :- UPMSCL ने मेडिकल किट खरीद में किया बड़ा घोटाला, 15 लाख का हुआ टेंडर जारी हो गया 15 करोड़ का ऑर्डर, अब GM सुगंधा शर्मा बर्खास्त

आरोप है कि भवानीपुर निवासी लल्ला बुधवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी धर्मी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी और ओटी में ले जाने के बाद परिजनों से छह हजार रुपये मांगे गए। रुपये देने में असमर्थता जताने पर ऑपरेशन टालने और मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया।

पढ़ें :- देहरादून में डेंगू का कहर, एक दिन में 13 नए केस, मरीजों की संख्या 273 हुई

इस पूरे प्रकरण की जांच मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. उमेश सचान (Divisional Surveillance Officer Dr. Umesh Sachan) करेंगे। डिप्टी सीएम ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राम सागर मिश्र हॉस्पिटल का अतिरिक्त कार्यभार इटौंजा सीएचसी की डॉ. शबा आफरीन को सौंपा गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak)  ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों को परेशान करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement