लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार का कैबिनेट विस्तार भी आगामी दिनों में होगा। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है।
पढ़ें :- Pankaj Chaudhary Biography: यूपी बीजेपी के नए 'चौधरी' बने पंकज, ऐसा है राजनीतिक इतिहास
डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लखनऊ में भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू जी, केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी एवं भारतीय जनता पार्टी के मा. राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ जी से शिष्टाचार भेंट की।