लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) यूपी की जनता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना। मौर्य ने कहा कि महिलाओं के सुहाग को खतरे में डालना और जिन्हें राखी बांधी जाती है उन भाइयों के जीवन को खतरे में डालना। प्रदेश की जनता ने सपा को 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 में हराया है। 2024 में वो किसी तरह जनता को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब हो गए।
पढ़ें :- VIDEO : PM मोदी ने ‘सुपर हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, पायलट बोले- पढ़ रहा था हनुमान चालीसा , भगवान ने हमें बचाया
दिल्ली: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "हमारी सरकार गरीबों, अन्नदाताओं, महिलाओं, किसानों और युवाओं के प्रति समर्पित है। इस बार बहुत शानदार रबी की फसल हुई है। हालांकि अभी मौसम थोड़ा खराब हुआ उसमें जरुर किसानों को कुछ नुकसान भी हुआ, लेकिन इसका तत्काल आकलन करके मुआवज़ा दिया… pic.twitter.com/EPqbJTVJ37
— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 23, 2026
उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा के लिए कोई संभावना नहीं है। सपा में गुंडे और माफियाओं का बोलबाला है। 2027 के चुनाव में सपा यूपी में पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। वहीं, धुरंधर-2 फिल्म के बारे में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान कि भाजपा पैसे देकर फिल्में बनवाती है। इस पर केशव ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सत्ता से बाहर रहने के कारण परेशान हैं लेकिन 2047 तक उनके लिए कोई संभावना नहीं है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, अन्नदाताओं, महिलाओं, किसानों और युवाओं के प्रति समर्पित है। इस बार बहुत शानदार रबी की फसल हुई है। हालांकि अभी मौसम थोड़ा खराब हुआ उसमें जरुर किसानों को कुछ नुकसान भी हुआ, लेकिन इसका तत्काल आकलन करके मुआवज़ा दिया जाएगा।