Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाकिस्तान के बॉयकॉट के बावजूद 15 फरवरी को कोलंबो जाएगी टीम इंडिया, जानिए BCCI का अगला कदम

पाकिस्तान के बॉयकॉट के बावजूद 15 फरवरी को कोलंबो जाएगी टीम इंडिया, जानिए BCCI का अगला कदम

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs Pakistan T20 World Cup Match : पाकिस्तान सरकार ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज ग्रुप मुकाबले के बॉयकॉट का ऐलान किया है, जो 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इस बीच बीसीसीआई ने अपने रुख साफ कर दिया है।

पढ़ें :- इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की लगातार हो रही हार पर, BCCI ने जताई चिंता, सीरीज के बाद होगी समीक्षा बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के बॉयकॉट के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम प्रोटोकॉल के तहत श्रीलंका जाएगी। बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि भारतीय टीम 15 फरवरी को श्रीलंका जाएगी और आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। वे शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समय पर स्टेडियम पहुंचकर मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतज़ार करेंगे। बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए अनुमति दे दी है, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान किया है।

पाकिस्तान सरकार के फैसले पर आईसीसी ने जताया ऐतराज

भारत के खिलाफ न खेलने के फैसले पर आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा- ” ICC ने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर ध्यान दिया है, जिसमें उसने अपनी नेशनल टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में चुनिंदा तौर पर हिस्सा लेने का निर्देश देने के फैसले के बारे में बताया है। जब तक ICC को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक चुनिंदा टीमों के हिस्सा लेने वाली यह बात एक ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के मूल सिद्धांत से मेल नहीं खाती, जहाँ सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है।”

बयान में आगे कहा गया- “ICC टूर्नामेंट खेल की ईमानदारी, मुकाबले, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं, और चुनिंदा भागीदारी प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है। हालांकि ICC राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस, जिसमें पाकिस्तान के लाखों लोग शामिल हैं, के कल्याण के हित में नहीं है।”

पढ़ें :- IPL 2027 in Australia : ऑस्ट्रेलिया में खेला जा सकता है आईपीएल मैच, BCCI और CA के बीच बातचीत तेज

“ICC को उम्मीद है कि PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद एक सदस्य और लाभार्थी है। ICC की प्राथमिकता ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक आयोजित करना है, जो PCB सहित इसके सभी सदस्यों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए। उसे उम्मीद है कि PCB एक ऐसा समाधान ढूंढेगा जो सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा करे।”

Advertisement