Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dev Diwali 2021: करना है मनोरथ पूर्ण तो इस दिन जलाएं देवताओं के सामने दीपक, दीपदान का विशेष महत्व हैं

Dev Diwali 2021: करना है मनोरथ पूर्ण तो इस दिन जलाएं देवताओं के सामने दीपक, दीपदान का विशेष महत्व हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dev Diwali 2021: कार्तिक मास बहुत ही पुनीत माना जाता है।यही ऐसा महीना है जब देवताओं द्वारा दिवाली मनायी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्वर्ग में देवताओं द्वारा दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 19 नवंबर के दिन मनाया जाएगा। इस दिन वाराणसी के गंगा घाट को दीयों से जगमग कर दिया जाता है। इतना ही नहीं,दीपदान का भी विशेष महत्व है। इसलिए लोग घरों में और घर के बाहर दीप जलाते हैं।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

भक्त इस दिन अखंड रामायण का पाठ करते हैं
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री विष्णु जी की अराधना कर तुलसी के पौधे के सामने दीपक जला कर पूजा की जाती है। इस दिन घरों के अंदर और बाहर रंगोली बनाते है और हर जगह दीपक जलाकर घर और आंगन को सजाते हैं। कुछ भक्त इस दिन अखंड रामायण का पाठ करते हैं। भक्त पूरी रात भजन कीर्तन करके सांस्कृतिक नृत्य करके संगीत का आनंद उठाते हैं।

एक प्राचीन कथा के अनुसार भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध करके सभी को इस राक्षस के अत्याचारों से मुक्त किया था। इस अवसर पर सभी देवताओं ने काशी में इकट्ठा हो कर दीपक जला कर इस दिन को मनाया था।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा का दिन दान पुण्य के हिसाब से शुभ माना जाता है। इस दिन अलग-अलग मनोकामना के लिए अलग-अलग देवी-देवता के आगे दीप प्रज्जवलित किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि मनोकामनापूर्ती के लिए किस देवता की पूजा करें।

भगवान कुबेर की करें पूजा
देव दिवाली के दिन भगवान कुबेर के आगे दीप जला सकते हैं। ऐसा करने से धन की प्राप्ति के साथ फंसा हुआ धन भी वापस आ जाएगा।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

भगवान श्री कृष्ण के समक्ष करें पूजा
जीवन में प्रेम पाने के लिए देव दिवाली के दिन श्री कृष्ण के समक्ष गाय के घी का दीप जलाएं। ऐसा करने से साथी का प्रेम तो मिलेगा ही। साथ ही, साथी के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।

भगवान गणेश जी
गणेश जी की प्रतिमा के आगे दीपक जलाने से बिजनेस में धन की प्राप्ति होगी।

Advertisement