Dhanteras Daan mistake : धनतेरस का त्यौहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव की विधि विधान से पूजा करने की परंपरा है। धनतेरस की माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं। धनतेरस के दिन कुछ वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ होता है, जबकि कुछ चीजों को लेना अशुभ माना जाता है। इसी तरह धनतेरस पर कुछ वस्तुओं का दान भूलकर भी न करें । ज्योतिषीय मान्यता है कुछ वस्तुओं के दान से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और जीवन घोर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है।
पढ़ें :- Diwali 2025 : दिवाली की साफ-सफाई में इन खास वस्तुओं का मिलना है शुभ सूचक , हो जाएंगे मालामाल
मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कुछ चीज़ों को किसी को भी नहीं देना चाहिए। इनमें ‘पैसे/धन उधार देना’ ‘चीनी देना’ (गन्ना का भोग माता लक्ष्मी को अति प्रिय है), नमक देना, दूध, दही, तेल, सुई व अन्य घरेलू चीजें शामिल हैं।
माना जाता है कि ऐसा करने से माना जाता है कि मां लक्ष्मी उस घर से रुष्ट होकर चली जाती हैं और धन की कमी धीरे-धीरे घर में घर कर लेती है।
धनतेरस पर विशेष रूप से फूल वाली झाड़ू, धनिया के बीज, कौड़ी, सोने-चांदी के आभूषण, और पीतल या तांबे के बर्तन खरीदने की सलाह दी जाती है।