Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल रहे विकेटकीपिंग, इस वजह उपकप्तान दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे

ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल रहे विकेटकीपिंग, इस वजह उपकप्तान दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे

By Abhimanyu 
Updated Date

Rishabh Pant’s Index finger injured: लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है, लेकिन भारतीय टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर नहीं उतरे हैं। उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पंत को इंजरी के चलते आराम दिया गया है।

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान

दरअसल, बीसीसीआई ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले ऋषभ पंत की इंजरी को लेकर अपडेट दिया। बोर्ड की ओर से जारी बयान के अनुसार, ऋषभ पंत अभी भी अपनी बाईं तर्जनी उंगली (Index finger) में लगी चोट से उबर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है। ध्रुव जुरेल दूसरे दिन भी विकेटकीपिंग करते रहेंगे।

कैसे लगी थी चोट? 

गुरुवार को इंग्लैंड की पारी के पहले दिन 34वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद को लेग साइड में रोकने की कोशिश करते हुए पंत की बाईं तर्जनी उंगली में चोट लग गई। पंत दर्द में थे, लेकिन उन्होंने ओवर के अंत तक अपनी विकेटकीपिंग पूरी की और फिर ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंप दी।

बता दें कि ऋषभ पंत भारत के स्टार बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं, उन्होंने स्टम्प के पीछे रहते हुए अभी तक 15 कैच पकड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने 15 स्टंपिंग भी की है। फिलहाल, पंत तीसरे तीस्त मैच में बल्लेबाजी करने के लिए फिट हैं या नहीं इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की,देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
Advertisement