Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. धुरंधर 2’ ने अब तक 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा किया पार, फिल्म से राहुल गांधी का क्या है कनेक्शन?

धुरंधर 2’ ने अब तक 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा किया पार, फिल्म से राहुल गांधी का क्या है कनेक्शन?

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकारों के अभिनय को सराहा जा रहा है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड छप्परफाड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म से राहुल गांधी से जुड़े हैं। आखिर कैसे यह मुमकिन है, यहां जानिए?

पढ़ें :- धुरंधर फ्रैंचाइजी में जबरदस्त एक्टिंग करने के बाद अर्जुन रामपाल दिखेंगे फिल्म बिलियनेयर में, हंसल मेहता फिल्म को कर रहे डायरेक्ट

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में राहुल गांधी की अहम भूमिका

राहुल गांधी फिल्म ‘धुरंधर 2’ से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हैं। इस फिल्म से जुड़े राहुल गांधी, कांग्रेस नेता और सांसद नहीं है। यह शख्स बिल्कुल अलग व्यक्ति है, बस इनका नाम राहुल गांधी है। वह लंंबे वक्त से बॉलीवुड फिल्मों में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल का वह हिस्सा बने हैं। इसके अलावा भी वह कई चर्चित फिल्मों और सीरीज से जुड़े रहे हैं।

कई फिल्मों और वेब सीरीज को कर चुके हैं प्रोड्यूस

‘धुरंधर 2’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी ‘वेदा’ और ‘लकी भास्कर’ जैसी फिल्मों से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह ‘मुंबई डायरीज’, ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’, ‘अधूरा’, ‘रॉकेट बॉयज’, ‘फर्जी’, ‘द फैमिली मैन’, ‘ब्लर’ जैसी वेब सीरीज को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं।

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

पढ़ें :- 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, हर घंटे 72 हजार से ज्यादा टिकटों की हो रही है बुकिंग

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सातवें दिन 48.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 623.97 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,000.41 करोड़ रुपये की कमाई अब तक कर ली है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Advertisement