Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha : अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। अयोध्या को दुल्हन की सजाया जा रहा है। पूरी राम भक्त रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आ रहे है। राम मंदिर ट्रस्ट को भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए लोग दिल खेल कर दान दे रहे है। राम मंदिर के लिए पूरी दुनिया भेट और उपहार आ रहे है। इसी क्रम में सूरत के बड़े डायमंड कारोबारी गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया ने भी राम मंदिर ट्रस्ट को 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। हीरा कारोबारी गोविंद भाई को भी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है। वो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम उपस्थिति भी होंगे।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी की हार पर अखिलेश यादव, बोले- 'भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं चुनाव'
गोविंद भाई का कहना है कि मेरी कोशिश ये भी रहेगी कि मेरे साथ बाद में मेरी कंपनी के लोग भी अयोध्या जाएं और भगवान राम के दर्शन करें। हम इसमें सहयोग की भी कोशिश करेंगे। हालांकि हम पहले से भी अपनी कंपनी के लोगों को देश में ऋषिकेश सहित देश के अन्य हिस्सों में घुमाने ले जाते हैं। गोविंद भाई ढोलकिया ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनका रिश्ता बहुत पुराना है।