भोजपुर। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज बिहार में कई जगहों पर जनसभा को संबोधित किए। बिहार के भोजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, तानाशाही चार जून तक बा..बाद में हमनी के फरिया लेब…लालू जी न डरने मोदी जी से त लालू जी के लइकवा डेरा जाई….
पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता
तानाशाही चार जून तक बा.. बाद में हमनी के फरिया लेब
: @yadavtejashwi जी
भोजपुर, बिहार pic.twitter.com/BTq0EF2FQE — Congress (@INCIndia) May 27, 2024
पढ़ें :- मोदी जी, दिल्ली वापस आकर अपनी गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी का लाभ जनता को बताएं और LPG Crisis खत्म कीजिए : अलका लांबा
वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि, जब मैंने जातिगत जनगणना की बात उठाई, नरेंद्र मोदी कहते हैं- हिंदुस्तान में सिर्फ 2 जाति हैं, अमीर और गरीब। अगर देश में सिर्फ 2 जातियां हैं तो नरेंद्र मोदी OBC कैसे बन गए? इसलिए हमने तय किया है…INDIA की सरकार आते ही हम देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे।