Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Dilip Kumar Death: ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर लाया गया घर, शाम 5 बजे किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

Dilip Kumar Death: ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर लाया गया घर, शाम 5 बजे किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार सुबह 7.30 बजे निधन हो गया है। वह 98 साल के थे। बीते दिनों सांस लेने की समस्या के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पाल में भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अस्पाल से उनके घर ले जाया गया है।

पढ़ें :- 'बन मस्का' की प्लेट का लुफ्त उठाती दिखी Kajol, तस्वीर शेयर कर बोली- पोस्ट करना भूल गई...

आपको बताया दें, कि घर पर दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वही उनके फैमिली दोस्त फैजल फारुकी ने मीडिया को जानकारी दी की दिलीप कुमार को शाम 5 बजे मुंबई के सांताक्रूज स्थित कब्रिस्तान सुर्पुद ए खाक किया जाएगा।

पढ़ें :- Shilpa Shetty visited Kamakhya temple: पति के बिटकॉइन स्कैम में फंसने के बाद माता कामाख्या मंदिर में दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी

इससे पहले फैजल फारुकी ने दिलीप कुमार के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, भारी मन और बेहद दु:ख के साथ, मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब का निधन हो गया। हम अल्लाह के बंदे हैं और हमें उनके पास ही लौटकर जाना होता है।

पढ़ें :- Mahabharat Re-Telecast : बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' सीरियल कब और कहां देखें ? जानें पूरी डिटेल
बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म 1 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था। दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
Advertisement