अयोध्या। अयोध्या नगर निगम (Ayodhya Municipal Corporation) में भ्रष्टाचार के एक और बड़े मामले का खुलासा हुआ है। नगर निगम में बिना टेंडर (Without Tender) आउटसोर्सिंग की गुजरात से जुड़ी एक कंपनी को पिछले तीन सालों से करोड़ों का अवैध भुगतान किया जा रहा है।
पढ़ें :- बैंक कर्मचारी करने जा रहे है हड़ताल, आज ही निपटा ले अपने बैंक का काम
कंपनी का नाम AB Enterprises है और कागजों में इसका पता मेहसाणा गुजरात है, लेकिन इसको जौनपुर और अयोध्या से जुड़े कुछ ठेकेदार चला रहे हैं। पिछले तीन सालों से बिना टेंडर के इस कम्पनी को हजारों कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के लिए विस्तार पर विस्तार दिया जा रहा है। और इस खास कम्पनी के लिए तब से लेकर आज तक कोई टेंडर ही नहीं होने दे रहे हैं। जबकि 2020-2021 में इसका पहली और अंतिम बार टेंडर हुआ था। तब से कोई टेंडर न देकर इसको विस्तार पर विस्तार देकर पैसे डकार लिए गए।
धरातल पर स्थिति बिलकुल अलग
बता दें कि यूपी सरकार (UP Government) का शासनादेश की एक वर्ष से अधिक किसी भी सूरत में बिना टेंडर (Without Tender) भुगतान हो ही नहीं सकता,लेकिन अयोध्या नगर निगम (Ayodhya Municipal Corporation) में बड़ा गोलमाल आज भी जारी है। अयोध्या नगर निगम में कागजों पर इस वक्त करीब दो हजार कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे हैं, जबकि धरातल पर स्थिति बिलकुल अलग है।