Disney layoffs 2026 : एआई में बड़े निवेश, मुनाफे में कमी के चलते कई कंपनियां कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपना रही है। वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में 1,000 तक नौकरियां कम करने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार,इनमें से कई नौकरियां कंपनी के मार्केटिंग विभाग में कम की जाएंगी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह खबर दी गई है। कहा गया है कि जॉब कट की योजनाएं मार्च में जोश डी’अमारो के डिज्नी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर नई भूमिका संभालने से पहले ही शुरू हो गई थीं।
पढ़ें :- Gold Silver Rate Today : सोने चांदी के रेट्स में गिरावट, Silver हुई सस्ती, Gold भी लुढ़का
डिजनी पिछले कुछ सालों से अपनी बढ़ती कॉस्ट और कम मुनाफे की समस्या से घिरी हुई है। हालांकि जोश डी अमारो ने हाल ही में CEO बने हैं लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि इस छंटनी की प्लानिंग उनके CEO बनने से पहले ही तैयार कर ली गई थी। कंपनी का मानना है कि उन डिपार्टमेंट में खर्चे कम किए जाएंगे, जहां से लगातार मुनाफा कम हो रहा है। यह छंटनी योजनाबद्ध तरीके से की जाएगी। इससे कंपनी के कुल कर्मचारियों में से 1 प्रतिशत से भी कम लोग प्रभावित हो सकते हैं।
इस खबर ने डिजनी के कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है। एक्सपर्ट का कहना है कि डिजनी जैसी बड़ी कंपनी का ये कदम दूसरे Media and tech companies को भी कॉस्ट कटिंग के कड़े फैसले लेने को मजबूर कर सकता है।