Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. यूजर के ‘बेहूदे’ सवाल पर दिव्यांका मुंहतोड़ जवाब,कहा- ‘ताकि आप जैसे..’

यूजर के ‘बेहूदे’ सवाल पर दिव्यांका मुंहतोड़ जवाब,कहा- ‘ताकि आप जैसे..’

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर टीवी के सितारे सोशल मीडिया पर फैंस से रूबरू होते रहते हैं। हालांकि उनमें से कई सितारों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कई बार ये सितारे चुप रहते हैं तो कई बार बार वो क्लास भी लगा देते हैं। अब ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के साथ।
सोशल मीडिया पर उनसे एक यूजर ने ‘बेहूदा’ सा सवाल पूछा, लेकिन दिव्यांका भी शांत बैठने वालों में से नहीं थीं उन्होंने जवाब देकर उस यूजर की बोलती बंद कर दी।

पढ़ें :- बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर का हार्ट अटैक से निधन

दिव्यांका ने लगाई यूजर की क्लास

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी पॉपुलर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करती दिखीं। कुछ एपिसोड में उन्होंने सूट के साथ दुपट्टा नहीं ले रखा था। यूजर ने एपिसोड देखा और सवाल किया- ‘क्राइम पेट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?’

यूजर को जवाब देते हुए दिव्यांका ने लिखा- ‘ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को इज्जत से देखने की आदत डालें। कृपया खुद की और अपने आस-पास के लड़कों की नीयत सुधारें ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाएं। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।’

अन्य ट्वीट में कही ये बात

पढ़ें :- Sofia Ansari Hot Video Viral : सोफिया अंसारी के जालीदार बिकिनी लुक से मचाई तबाही, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

दिव्यांका के ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा- ‘अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी। सीधा नियत पर सवाल उठा दिया। क्या मालूम आपके फैन हों आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों?’

आगे दिव्यांका लिखती हैं, ‘जी संभव है, यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम। पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातनकाल की बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है उस मुकाबले। बता दें कि दिव्यांका इन दिनों केपटाउन में हैं जहां वो स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Advertisement