Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Tamil Nadu Politics Vijay’s party TVK : टीवीके के साथ जाने पर पर भड़की DMK, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया विजय से मुलाकात

Tamil Nadu Politics Vijay’s party TVK : टीवीके के साथ जाने पर पर भड़की DMK, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया विजय से मुलाकात

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tamil Nadu Politics Vijay’s party TVK :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK की आई सूनामी के बाद थलापति विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाने जा रही है। टीवीके ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था। कांग्रेस की तरफ से टीवीके के साथ जाने पर डीएमके भड़क गई है। इस बीच डीएमके ने कांग्रेस पर ‘धोखेबाज’ होने का आरोप लगाया है, जिससे सालों पुराना गठबंधन टूट गया है। कांग्रेस नेतृत्व के फैसले की तुलना पीठ में छुरा घोंपने वाले से की है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या केंद्र में DMK कांग्रेस का साथ छोड़ेगी?

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे INDIA ब्लॉक की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे : संजय राउत

इसी बीच जानकारी आ रही है कि टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने मंगलवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिख कर समर्थन मांगा है।  वहीं दूसरी तरफ , Congress  के TVK के समर्थन देने के फैसले पर उसकी पूर्व सहयोगी DMK ने कांग्रेस को पीठ में छुरा घोंपने वाला करार दिया है।

कांग्रेस को पांच सीटें मिली हैं। राहुल गांधी ने एक्टर विजय की जीत पर बधाई दी है। इस पर एक्टर विजय ने राहुल गांधी को रिप्लाई भी किया था। इस पूरे घटनाक्रम पर DMK ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल तमिलनाडु में कांग्रेस DMK के अगुवाई वाली गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या केंद्र में DMK कांग्रेस को साथ छोड़ेगी। DMK के लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 10 सदस्य हैं।

खबरों के अनुसार, Congress ने रात भर चली बैठक के बाद विजय की पार्टी TVK के साथ सशर्त गठबंधन करने का फैसला कर लिया है, जिसमें कैबिनेट पदों और कुछ बोर्डों की अध्यक्षता जैसी मांगें शामिल हैं। इसको लेकर बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विजय से मुलाकात किया । इसके बाद दोपहर को ही Congress  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय को समर्थन देने की घोषणा करेगी।

पढ़ें :- दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज, अखिलेश यादव लखनऊ से मीटिंग के लिए रवाना
Advertisement