Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. बची हुई रोटी फेंके नहीं, सेहत के लिए वरदान और स्वाद में है बेमिसाल

बची हुई रोटी फेंके नहीं, सेहत के लिए वरदान और स्वाद में है बेमिसाल

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। अक्सर घरों में रात की बनी रोटियां बच जाती हैं। ज्यादातर लोग इसे बासी समझकर या तो फेंक देते हैं या फिर किसी जानवर को दे देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात की बची हुई रोटी सेहत का खजाना होने के साथ-साथ कई चटपटी और स्वादिष्ट डिशेज बनाने के काम भी आ सकती है?

पढ़ें :- देहरादून में डेंगू का कहर, एक दिन में 13 नए केस, मरीजों की संख्या 273 हुई

स्वास्थ्य के लिए क्यों खास है बासी रोटी?

आयुर्वेद और आधुनिक न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात की बची हुई गेहूं की रोटी में समय के साथ अच्छे बैक्टीरिया (Gut-Friendly Bacteria) पनप जाते हैं। यह हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

एसिडिटी और गैस से राहत

अगर आप अक्सर पेट की जलन, गैस या एसिडिटी से परेशान रहते हैं, तो सुबह के समय बासी रोटी को ठंडे दूध के साथ खाएं। यह पेट को तुरंत ठंडक पहुंचाती है और एसिडिटी से राहत देती है।

पढ़ें :- Nobel Prize 2026 : दिमागी कोशिकाओं को कंट्रोल करने की तकनीक पर शोध के लिए जर्मनी-अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल

ठंडे दूध और बासी रोटी का कॉम्बिनेशन शरीर के तापमान को संतुलित रखता है। यह ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

बची हुई रोटी से बनाएं 3 झटपट और टेस्टी रेसिपीज

अगर आप बासी रोटी को सीधे दूध के साथ नहीं खाना चाहते, तो इससे कुछ ही मिनटों में मजेदार नाश्ता तैयार कर सकते हैं।

देसी रोटी नूडल्स

पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?

बच्चों को नूडल्स बहुत पसंद होते हैं। मैदा वाले नूडल्स की जगह आप रोटी नूडल्स बना सकते हैं।

विधि: सबसे पहले रोटियों को गोल रोल करके बारीक-बारीक नूडल्स की तरह काट लें। एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करके प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और अपनी पसंद की सब्जियां फ्राई करें। अब इसमें सोया सॉस, टोमैटो केचप, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अंत में कटी हुई रोटियां डालकर 2 मिनट तक टॉस करें।

क्रिस्पी रोटी टाकोस

शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाने का मन हो तो यह बेस्ट ऑप्शन है।

विधि: बची हुई सूखी सब्जी या उबले आलू का मसाला तैयार करें। रोटी के आधे हिस्से पर चीज़ या मेयोनेज़ लगाएं और ऊपर से आलू का मसाला रखें। रोटी को मोड़कर हाफ-मून शेप दें। अब तवे पर बटर या घी लगाकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें।

पौष्टिक रोटी का चूरमा लड्डू

पढ़ें :- दाग-धब्बे और डल स्किन के लिए कितना फायदेमंद है चावल का पानी? एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल का सही तरीका

विधि: रोटियों के टुकड़े करके मिक्सी में दरदरा पीस लें। पैन में दो चम्मच घी गरम करके इस चूरमे को 2-3 मिनट भूनें। गैस बंद करके इसमें गुड़ या चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। हल्का ठंडा होने पर इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें। डाई फ्रूट्स से गानिस् करे
मीठा खाने के शौकीनों के लिए यह एक सेहतमंद विकल्प है।

रिपोर्ट : दीपांजली मिश्रा

Advertisement